[gtranslate]
Country

दिल्ली में BJP का सपना पूरा करेंगी या सपने पर पानी फेरेंगी सपना

सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, गुपचुप इस सख्स से कर ली सगाई!

सपना चौधरी लोकगीत गायकी में ‘देसी क्वीन’ कही जाती है। दिल्ली, हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही उसका जादू बिहार में भी लोगों के मुहजबानी बोलता है। जब वह स्टेज पर अपना हुनर दिखाती है तो दर्शकों के दिल बल्लियों उछलने लगते हैं। सपना गायकी से राजनीति में पिछले साल प्रवेश कर गई।

पहले कांग्रेस और फिर बाद में भाजपा ने उनकी नृत्य प्रतिभा को भुनाने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत दिल्ली में 7 जुलाई 2019 को भाजपा की सदस्यता लेने के दो दिन बाद ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दिग्विजय चौटाला ने हरियाणवी गायक और डांसर सपना चौधरी को लेकर बेहद ही भद्दा कमेंट किया था। जेजेपी नेता ने कहा, “अब ठुमके लगाने वाली (सपना चौधरी) बीजेपी के लिए वोट लाएगी।” दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी कला को अश्लील बताते हुए कहा कि ये हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

सपना चौधरी मूलत जाट जाति से आती हैं। दिल्ली के बाहरी इलाके में जाट मतदाताओं का बाहुल्य है। भाजपा सपना चौधरी के जरिए उन जाट मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए दांव-पेंच आजमा रही है। सपना के गीतों और नृत्य पर फिदा लाखों देशी मतदाता खासकर जाटों को भाजपा चुनाव में भुनाना चाहती है। इसका पहले ही भाजपा लोकसभा चुनाव में रिहर्सल कर चुकी है, जब नई दिल्ली से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के रोड शो में सपना को सडक पर उतारा था।

दिल्ली में भाजपा का सपना पूरा करेंगी या सपने पर पानी फेरेंगी सपना

गौरतलब है कि दिल्ली में गत वर्ष 7 जुलाई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना बीजेपी में शामिल हुई थी।

सपना के राजनीति में आने को लेकर अटकलों का दौर तो बहुत दिनों से चल रहा था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन कर लेने की खबरों के बाद शुरू हुआ। सपना ने खबरों का खंडन किया तो कांग्रेस की तरफ से उनका सदस्यता फॉर्म सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया। इसके बावजूद सपना ने कांग्रेस के साथ जाने की बात को अफवाह बताया।

सपना चौधरी का भाजपा में शामिल होने की बात तब पक्की हो गई, जब दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर-पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए सपना चौधरी ने एक रोड शो किया। इसी के साथ सपना ने हरियाणा से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी उम्मीदवार गोपाल कांडा का चुनाव प्रचार किया। गोपाल कांडा चुनाव जीत गए। जबकि उनपर अपनी ही एक कर्मचारी महिला को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दिए जाने का भी मामला चल रहा है। गोपाल कांडा की जीत के पीछे सपना चौधरी का चुनावी प्रचार-प्रसार महत्वपूर्ण माना गया था।

दिल्ली में भाजपा का सपना पूरा करेंगी या सपने पर पानी फेरेंगी सपना

हरियाणा के झज्जर जिले के नजफगढ़ की रहने वाली सपना चौधरी पेशे से स्टेज परफॉर्मर हैं। वह हरियाणवी लोकगायकी के क्षेत्र में चर्चित हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन-11 में एंट्री के बाद सपना और मशहूर हो गई थी। उन्हें भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका है।

सबकी नजर सपना चौधरी पर टिकी हुई है। क्योंकि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव होना है। और इसके लिए भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास करेगी। जिसके लिए भाजपा सपना चौधरी के जरिए उनके लाखों प्रशंसकों तक पहुंचने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है।

फिलहाल सपना चौधरी न्यूट्रल है। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के चुनाव में रोड शो में शामिल होने के बाद पार्टी के किसी भी बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं। अब देखना यह है कि सपना चौधरी भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करके बीजेपी का सपना पूरा करेगी या उसके सपने पर पानी फेर देगी?

You may also like

MERA DDDD DDD DD