[gtranslate]
Country

सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय राउत और आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में राजनीति चरम पर है। इस बीच भाजपा की ओर से शिवसेना सांसद संजय राउत और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग उठी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरोप लगाया सुशांत केस के मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को संजय राउत और आदित्य ठाकरे से गहन पूछताछ करनी चाहिए, साथ ही दोनों का नार्को-टेस्ट भी की जाए।

निखिल आनंद ने कहा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवालों के घेरे में हैं। केवल आदित्य ही स्पष्टीकरण क्यों दें। राहुल-प्रियंका को भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार गंदी राजनीति करने में लगी है। संजय राउत ने 9 अगस्त को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। सुशांत मामले की जांच-पड़ताल मुंबई पुलिस अच्छी तरह से कर रही है। संजय राउत ने सुशांत मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने को लेकर केंद्र सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि यह फैसला राजनीतिक लाभ और दबाव की रणनीति के तहत कर रही है।

मुंबई पुलिस ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच का पुरजोर विरोध किया। 8 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि वह पेशेवर और निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक याचिका पर सुनवाई कर रही है। बिहार पुलिस के तरफ से दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। मुंबई पुलिस ने कहा कि सीबीआई को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD