[gtranslate]
Country

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पहुंच रेकी तक कर आया था बदमाश

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। जानकारी के अनुसार, वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही उस पर और भी कई गंभीर आरोप है। 24 जून को फरीदाबाद में राशन डीलर प्रवीन की हत्या का मुख्य आरोपी भी राहुल ही है।

मुंबई के बांद्रा में राहुल ने जनवरी के पहले सप्ताह में सलमान खान की रेकी की थी। वह दो दिन तक मुंबई में रुका था। इस दौरान वो सलमान खान के बाहर आने जाने पर पूरी नजर रखता था। पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।

डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने इस मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि राहुल उर्फ सांगा शातिर बदमाश है। उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के कहने पर जनवरी 2020 में मुंबई जाकर सलमान खान की रेकी की थी। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था

You may also like

MERA DDDD DDD DD