हमारे देश में एक से एक महारथी मौजूद हैं हर रोज कोई न कोई आविष्कार किया जाता है। महाराष्ट्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने केसर की खेती कर एक अद्भुत आविष्कार कर दिखाया है। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश मोदक अपने केसर फार्म में केसर की खेती की है, जो आमतौर पर भारत के कश्मीर में की जाती है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मोबाइल कंटेनर में केसर की खेती शुरू की है। सोशल मीडिया पर इस इंजीनियर की काफी तारीफें की जा रही हैं।
महाराष्ट्र के पुणे में केसर की खेती करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 160 वर्ग मीटर एरिया में केसर की खेती शुरू की है, ऐसा करने से उनको बड़ा फायदा हुआ है। मार्केट में केसर की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, उन्होंने इसके लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश मोदक ने बताया कि उन्होंने केसर की खेती करने के लिए 10 लाख रुपये का निवेश किया किया था लेकिन इस समय उन्हें इससे कई ज्यादा लाभ हो रहा है। उन्होंने केसर की खेती के लिए बीज कश्मीर से खरीदे, और अपने लैब में इसकी उपज की गई है जिसके सफल होने के बाद इसे आगे बढ़ाने का प्लान इनके द्वारा बनाया गया है।
शैलेश कहते हैं कि उन्होंने केसर की खेती करने में एरोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। वो शिपिंग कंटेनर में केसर के पौधे उगा रहे हैं। शैलेश मोदक ने कहा कि हाइड्रोपोनिक तकनीक का भी उपयोग कर रहे हैं, इसकी मदद से बिना मिट्टी के फसल उगाई जा रही है। केसर की खेती करने से बहुत फायदा हो रहा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश मोदक ने कहा कि पहले उन्होंने सब्जियों और स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की थी। फिर कामयाबी मिलने पर उन्होंने केसर की खेती करने का फैसला किया है।