[gtranslate]
Country

राजनाथ सिंह आज करेंगे लद्दाख में बना रिनशेन ब्रिज का उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लद्दाख में दुरबुक और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के बीच बने रिनशेन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे। भारत के लिए कूटनीतिक अहमियत रखने वाला यह ब्रिज चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 40 किमी पहले पूर्व में स्थित है। यह ब्रिज श्योक नदी पर 14,650 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। इस पुल का नाम भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सैनिक कर्नल शेवांग रिनशेन के नाम पर रखा गया है। कर्नल शेवांग लद्दाख के रहने वाले थे। दौलत बेग ओल्डी दुनिया का सबसे ऊंचा एडवांस्ड एयरबेस है।

लद्दाख रवाना होने से पहले राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, “नई दिल्ली से लद्दाख रवाना हो रहा हूं। सेना प्रमुख जनरल रावत के साथ लद्दाख के फॉरवर्ड एरिया का दौरा होगा। श्योक नदी के ऊपर भारत के लिए कूटनीतिक रूप से अहम ब्रिज के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लूंगा।”

माना जा रहा हैं कि इस ब्रिज के शुरू हो जाने से 14 घंटे की यात्रा 6:30 घंटे में ही पूरी हो जाएगी। साथ ही चीन सीमा पर सैनिकों के पहुंचने में भी काफी कम समय लगेगा। यह ब्रिज काराकोरम पास से बेहद नजदीक है। यहां से 8 किमी की दूरी पर एलएसी है। यह ब्रिज 1400 फीट लंबा और 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जम्मू-कश्मीर की चीन के साथ लगी 1597 किमी लंबी सीमा को एलएसी के नाम से जाना जाता है। इस ब्रिज का निर्माण सीमा सड़क संगठन ने किया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD