[gtranslate]
Country

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी का ही नाम आगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। उस दौरान पार्टी के कई नेताओं ने उनसे अनुरोध किया था कि वे अध्यक्ष बने रहें। आज भी पार्टी नेताओं की ओर से यही राज्य आ रही है कि राहुल कांग्रेस अध्यक्षपद के लिए योग्य हैं। उनमें क्षमताएं हैं। लिहाजा वे पार्टी का नेतृत्व करें। यदि वे इसके लिए तैयार नहीं होते है तो तब नए अध्यक्ष की तलाश की जाए।

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर संभालने के लिए आगे आना होगा। उनहोंने कहा कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनिश्चितकाल तक अध्यक्ष पद की जिममेदारी उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। पार्टी को स्थाई अध्यक्ष चाहिए। राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। यदि वे इसके लिए तैयार नहीं है तो ुिर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना चाहिए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD