[gtranslate]
Country

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों का डॉक्यूमेंट्री राहुल गांधी ने किया शेयर

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों का एक डॉक्यूमेंट्री कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शेयर किया है। डॉक्यूमेंट्री को उन्होंने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो जारी किया। इस डॉक्यूमेंट्री में राहुल की आवाज में मजदूरों की मुश्किलों को बताया गया है। राहुल की ओर जारी इस डॉक्यूमेंट्री में देखा जा सकता है कि वे मजदूरों से पूछते दिख रहे हैं कि उनके पास पैसा है या नहीं। उन्हें कैसे पता चला कि लॉकडाउन के बारे में। राहुल ने जिन मजदूरों से बात की वे उत्तर प्रदेश के झांसी के निवासी हैं। पूरा परिवार ही झांसी के लिए निकल पड़ा। इसमें बताया गया है कि वे हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करते थे। राहुल से बातचीत में मजदूरों ने बताया कि उन्हें एक पैसे की मदद नहीं मिली।

जैसा कि डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया उसमें मजदूरों ने बताया कि घर से बाहर निकलना गुनाह हो गया था। पुलिस तो पुलिस, स्थानीय लोग भी बाहर निकलने पर मारते थे, पुलिस वाले दो टाइम आते थे और वह पूरा दिन रहते थे। राहुल गांधी से बातचीत में मजदूर कहते हैं कि साहब हमें कोरोना की बीमारी नहीं बल्कि पेट की बीमारी यानी भूख-प्यास की बीमारी सता रही है।

डॉक्यूमेंट्री में राहुल से बात करते हुए एक महिला भावुक भाव में कहती है, “गांव पहुंचा दीजिए हम लोगों को। हम लोगों को वापस हरियाणा मत पहुंचाना। हमको गांव जाना है।” मजदूरों ने बताया कि हरियाणा में जहां रहते थे वहां 5-5 हजार रुपये का सामना छूट गया। अब तो वो वापस आने से रहा।

राहुल ने पूछा कि सरकार अगर मदद कर सके तो उसे क्या करनी चाहिए, आप सुझाव दें। इस पर लोगों ने कहा कि जो लोग गांव जाना चाहें उन्हें गांव जाने दिया जाए। साथ ही रोजगार शुरू हो जाए। वीडियो में राहुल ने मांग की है कि श्रमिकों के साथ न्याय हो। सरकार तुरंत उनके लिए सीधा कैश ट्रान्सफर करे। 13 करोड़ परिवार को 7500 रुपये दे।

डॉक्यूमेंट्री के आखिर में राहुल ने कहते कि मेरे प्रवासी श्रमिक भाई बहनों, आप इस देश की शक्ति हो। हिन्दुस्तान की शक्ति को सक्षम बनाना हमारा कर्तव्य है। कहा कि पूरा देश आपके साथ न्याय हो।

https://www.youtube.com/watch?v=985K_X1c5k8&feature=emb_title

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों पैदल ही अपने घरों की दूरी तय करने वाले मजदूरों से बातचीत की थी। अपनी परेशानियों को मजदूरों ने राहुल गांधी के साथ साझा किया था। इस बातचीत का वीडियो राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने यूट्यूब पर शेयर किया। राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने प्रवासी मजदूरों के एक समूह के साथ बातचीत की थी, जो हरियाणा में काम करते थे और अब उत्तर प्रदेश के झांसी पैदल लौट रहे थे। आज सुबह 9 बजे उनकी दर्द की, इच्छा शक्ति की और जिंदगी की कहानी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करूंगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD