उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ सिपाहियों को मारने वाले अपराधी विकास दुबे के घर से एक एके-47 रायफल बरामद की गई है। इसके साथ ही रायफल के 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई को रात कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ से 8 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के साथ ही उन पर शिकंजा कसता गया। विकास दुबे 10 जुलाई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया। वहां से यूपी लाते समय कानपुर के नजदीक पुलिस के साथ मुठभेड़ होने के कारण विकास दुबे मारा गया। विकास दुबे के साथी शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शशिकांत के पर 50 हजार रुपए का इनाम उत्तर प्रदेश पुलिस ने घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक प्रेस काफ्रेंस में बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शशिकांत उर्फ सोनू को चैबेपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह विकास गुप्ता का साथी है। एडीजी ने बताया कि विकास दुबे के साथ 21 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिनमें से अब तक चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छह आरोपी अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में मार गिराये गये। विकास दुबे के 11 साथियों की अभी तलाश की जा रही है।