[gtranslate]
Country

पुलिस ने किया लावारिस महिला का अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

पुलिस ने किया लावारिस महिला का अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

उत्तर प्रदेश से ज्यादातर अपराध होने की खबर आते रहती है। एक तरह से कहा जाएं तो न्यूज चैनलों या अखबारों में उत्तर प्रदेश में हुए अपराधों की लिस्ट देखने को मिलती रही है। लेकिन उसी उत्तर प्रदेश ने दिल जीत लिया है। ये खबर है सहारनपुर की जहां पुलिस ने एक लावारिस दलित महिला की मौत होने पर उनका अन्तिम संस्कार किया।

पुलिसवालों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए महिला का अंतिम संस्कार किया। इतना ही नहीं इन पुलिस वालों ने कंधा देते हुए अंतिम यात्रा भी निकाली। ये मानवीय कार्य बुधवार की है। कंधे पर महिला को ले जाते हुए पुलिसवालों की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हो रही है। लोग पुलिस के इस कार्य खूब सराहना कर रहे हैं।

सहारनपुर जिले के एसएसपी दिनेश कुमार की इसमें अहम भूमिका बताई जा रही। बताया जा रहा है कि एसएसपी दिनेश कुमार जिले के पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता का लगातार पाठ पढ़ाते रहे हैं। यह मामला बड़गांव थाने के किशनपुर गांव का है। गांव की दलित परिवार की वृद्ध मीना अकेली रहती थी। उनके पति हरिया की चार साल पहले मौत हो गई थी। महिला के परिवार में और कोई नहीं बचा था।

बताया जा रहा है कि महिला कई महीने से बीमार चल रही थी। इस बात की जानकारी मंगलवार को आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी तभी पुलिस आकर मीना को नानौता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। बुधवार को इलाज के दौरान मीना की मौत हो गई। हॉस्पिटल वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मीना का अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। इसलिए पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।

एसएसआई दीपक चौधरी, सिपाही गौरव और विनोद ने बेटे का फर्ज निभाते हुए महिला को कंधा दिए। पुलिस ने गांववालों के मदद से महिला का अंतिम संस्कार किया। पुलिस की इस संवेदनशीलता की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

महिला को पुलिस के कंधा देने वाली तस्वीरें वायरल हुईं तो मुख्यमंत्री सूचना सेल ने भी इसकी तारीफ की। साथ ही सूचना सेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप लॉकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय और संवेदनशील पक्ष उजागर हुआ है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD