[gtranslate]
Country

दस क्विंटल गांजा के साथ कांग्रेस पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दस क्विंटल गांजा के साथ कांग्रेस पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक कांग्रेस पार्षद को यूपी की झांसी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ, नारकोटिक्स और यूपी पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई है। पार्षद के कब्जे से पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने ओडिसा निवासी शंकर बारी उर्फ विक्रम, बिरगांव के कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार सिंह, देवरिया निवासी छोटेलाल और बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह बिरगांव के वार्ड नंबर 21 कैलाश नगर से पार्षद है। इसकी सूचना मिलने के बाद बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदलाल देवांगन ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आरोपियों ने मऊरानीपुर निवासी गौरव गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र सर्राफ के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ट्रक और डंपर में 10 क्विंटल गांजा लादकर लाया गया था। इसे ओडिशा के संबलपुर से रायपुर के रास्ते होकर झांसी ले गए थे।

पुलिस के मुताबिक ओडिशा से करीब 10 से 12 हजार रुपए किलो गांजा खरीदकर उसे यूपी में 15 से 20 हजार रुपए किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। स्थानीय तस्कर इसी गांजा को फुटकर में करीब 20 से 25 हजार रुपए किलो में बेचते थे। वहीं प्रदेश में सोमवार को रायपुर में 9 समेत कोरोना के 124 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर के दो बच्चे और 2 पुलिस के जवान भी शामिल हैं।

नए मरीजों में मुंगेली से 20, कोरबा से 14, सरगुजा से 10, जांजगीर-चांपा से 9, बलौदाबाजार से 8, रायगढ़ से 7 राजनांदगांव, कोरिया व कांकेर से 5-5, कवर्धा से 6, बिलासपुर से 4, बेमेतरा से 3 और जशपुर से एक मरीज मिला है। रविवार देर रात 20 मरीज मिले थे। वहीं सोमवार की शाम दुर्ग की महिला की कोरोना से मौत हो गई, उसे 2 जून को टीबी के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। वह वेंटिलेटर पर थी। प्रदेश में यह छठवीं मौत है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD