[gtranslate]
Country

आदिवासी संघर्ष के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज आदिवासी संघर्ष के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती है, और साथ ही झारखंड स्थापना दिवस है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर देशवासियों और झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी है। पीएम के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पीएम ने ट्वीट कर कहा कि , “भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
 झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम ने ट्वीट कर कहा ” झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इसके अलावा सीएम ने राज्य आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी सभी झारखण्डवासियों को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार.
वही झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर श्रंद्धाजलि दी. संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति ‘धरती आबा’ के सपनों का झारखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। राज्य स्थापना दिवस
 की नागरिकों शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा “आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी सभी झारखण्डवासियों को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

You may also like

MERA DDDD DDD DD