[gtranslate]
Country

पीएम मोदी आज जेएनयू में करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 नवंबर शाम को जवाहर लाल नेहरु विश्व विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा से तीन फुट ऊंची होगी। प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिशिल्पी नरेश कुमावत ने किया है। प्रतिमा गढ़ने में सात महीने लगे। इन सात महीनों के दौरान स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व की बारीकियां बताने और गढ़ने में नरेश कुमावत की मदद उनके पिता मूर्तिकार मातूराम कुमावत ने भी की।

अमेरिका में रहने वाले विपुल पटेल ने साल 2015 में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने का निश्चय किया था। विपुल पटेल स्वामी विवेकानंद के विचारों को पूरी दुनिया में पहुंचाने की मुहिम में जुटे हुए है। मीडिया से बातचीत में विपुल ने बताया कि ”कई देशों में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और उनके विचार स्थापित और प्रसारित करने का काम जारी है। गुजरात की हर तहसील में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के उनके प्रस्ताव पर अब गुजरात सरकार खुद अमल कर रही है।”

जेएनयू प्रशासन के मुताबिक ” पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद की जीवनी यानी कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित कार्यक्रम भी होगा। जेएनयू प्रशासन और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के सहयोग से स्थापित हुई इस प्रतिमा की ऊंचाई 11.5 फुट है। इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए तीन फीट ऊंचा चबूतरा बनाया गया है।”

प्रतिमा लगाने की मंजूरी 2015 में पास हो गई थी। उसके बाद से प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है। आज के कार्यक्रम का प्रसारण जेएनयू के फेसबुक पर लाइव होगा। विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर विद्यालय के कुछ छात्रा खुशी जाहिर कर रहे है तो दूसरी तरफ वाम दल के छात्र इसका विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि इससे विद्यालय परिसर में माहौल खराब हो सकता है। इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर असमाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD