[gtranslate]
Country

पिंक व्हाट्सअप स्कैम

 

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए तरीके से स्कैम हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण है कि लोग सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर भरोसा भी कर रहे हैं। आए दिन इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए लोगों के साथ ठगी हो रही है। ठगी के इन मामलों में अब ‘पिंक व्हाट्सअप स्कैम’ भी शामिल हो गया है, जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। यह इतना खतरनाक है कि यह किसी भी व्यक्ति की जिंदगी भर की पूरी कमाई खत्म कर सकता है।

 

वास्तविक व्हाट्सएप का एप का एक क्लोन वर्जन है जिसे किसी थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने तैयार किया है। पिंक व्हाट्सअप का व्हाट्सएप या मेटा से कोई संबंध नहीं है। यह आपको गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर पर भी नहीं मिलेगा। इसकी एपीके फाइल हो रही हो रही जिसकी मदद से लोग एप को इंस्टॉल कर रहे हैं। इसके साथ कई सारे लुभावने फीचर्स मिलते हैं जो कि असली व्हाट्सएप में नहीं मिलते हैं।

इसमें डिलीट किए गए मैसेज को देखा जा सकता है। फॉरवर्ड लेबल को हाइड किया जा सकता है। इसके अलावा कॉल के लिए भी इसमें सेटिंग की जा सकती है कि कौन आपको कॉल कर सकता है और कौन नहीं। इसमें फीचर्स तो वास्तव में अच्छे मिलते हैं लेकिन यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा नहीं है। यह एप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है और बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकता है।

इसको लेकर मुंबई और तेलंगाना साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि ‘पिंक व्हाट्सअप’ के लिंक पर क्लिक ना करें। इस एप की मदद से आपके फोन को भी हैक किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से आपके फोन को रिमोटली यानी दूर बैठे भी कंट्रोल किया जा सकता है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD