[gtranslate]
Country

निर्भया रेप केस में हो सकती है आरोपियों की फांसी पर माफी ?

तेलंगाना पुलिस द्वारा रेप के चारों आरोपियों को एक इनकांउटर में मार गिराए जाने के बाद अब दिल्ली के निर्भया केस पर सबकी नजर लगी है। आज हैदराबाद में पीड़िता के आरोपियों का एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।
इस एनकाउंटर पर दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया की मां ने कहा कि हैदराबाद पुलिस का धन्यवाद। इससे बढ़िया इंसाफ कुछ हो नहीं सकता था। अब जल्द से जल्द निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। सजा में देरी होने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपियों की जल्द दया याचिका खारिज नहीं हुई तो वह फांसी से बच सकते हैं। यह मामला पिछले आठ साल से विचाराधीन चल रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में वर्ष 2012 में निर्भया के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा हुई है। जबकि निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास दया याचिका लगाई है। इस केस में दिल्ली सरकार गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज चुकी है। अब गृह मंत्रालय निर्भया के दोषियों की दया याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजेगा। इसके बाद इस मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फैसला लेंगे।

या रेप केस में हो सकती है आरोपियों की फांसी पर माफी ?निर्भ

You may also like

MERA DDDD DDD DD