[gtranslate]
Country

करवा चौथ के दिन घर में पसरा मातम, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

करवा चौथ के दिन हर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए दुआ करती है। लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला ने करवा चौथ के दिन खुद को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पांच महीने पहले ही लड़की की शादी हुई थी। लड़की का नाम प्रीति था उसकी उम्र 19 साल की थी। प्रीति अपने पति रामू के साथ यमुनानगर के कीर्ति नगर कॉलोनी में रह रही थी। जिस जगह प्रीति ने फंदा लगाया, पुलिस को वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

आसपास के लोगों ने बताया कि प्रीति पिछले कई दिनों ने मायके जाने की जिद कर रही थी। जिसको लेकर पत्नी और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रामू हर दिन घर पर शराब पीकर आता था। पुलिस ने प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने बताया कि प्रीति के मायके जो भी दलील देंगे उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

रामू के भाई ने पुलिस को बताया कि ” उसका भाई रिक्शा चलाता है। रात को उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ और वह उसके पास लालद्वारा कॉलोनी में आ गया। सुबह वह अपना मोबाइल लेने के लिए कमरे पर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी प्रीति फंदे पर लटकी है। किसी तरह से दरवाजा खोला और प्रीति को तुरंत अस्पताल लेकर गए। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की जुलाई में प्रीति के साथ शादी हुई थी। दोनों खुशी से रह रहे थे।” रामू के चाचा ने बताया कि ”जब रामू को पत्नी को मौत का पता लगा, तो वह नहर की ओर भाग गया और जान देने की कोशिश की। उसे लोगों ने पकड़ा।”

प्रीति के घर से करवा चौथ का सामान मिला। जिसमें संजने सवरने का और डिब्बे में बंद चूड़ा मिला है। रामू और प्रीति का यह पहला करवा चौथ था। पंरतु प्रीति ने पती की लंबी आयु की दुआ मांगने से पहले खुद को फांसी लगा ली।

You may also like

MERA DDDD DDD DD