देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब डेढ़ लाख के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6387 नए केस सामने आए हैं। अब तक 4,346 लोगों की मौत भी हो चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, बुधवार सुबह तक देश में 1,51,973 मामलों की पुष्टी हुई है। वहीं 4,346 लोग कोरोना की वजह से जान गवां चुके हैं। फिलहाल देश में 83,322 एक्टिव केस हैं। जबकि 64,294 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2091 नए केस सामने आए हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 54,758 हो गई है। 97 लोगों की मौत भी हुई हैं। वहीं मुंबई में 1002 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 39 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामले अब 32,791 हो गए हैं और मरने वालों का आकड़ा 1065 हो गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झारखंड में आज 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 426 हो गई है, जिनमें 247 सक्रिय मामले शामिल हैं।
देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 14,465 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 7,223 एकेटिव केस हैं। 6,954 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 288 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
राजस्थान कोरोना प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राज्य में आज कोरोना के 109 नए केस सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 7,645 हो गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में रात 9 बजे तक कोरोना के 236 नए मामले मिले हैं और 3 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7536 हो गई, जिसमें 170 मौतें, 4276 ठीक हुए मामले और 3090 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबक, 68 नए कोरोना मामले छत्तीसगढ़ में सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 360 हो गई है जिसमें 281 सक्रिय मामले शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए हैं; राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6724 हो गई है। मौत का आंकड़ा 177 पर है। वहीं मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल मामलों की संख्या 7024 हो गई है, आज 165 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं, जिनमें से 3689 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मरने वालों की संख्या 305 है।
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 361 नए मामले सामने आए हैं; इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या यहां 14,829 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 27 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 915 हो गई है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तरफ से आए अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के एक CRPF कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुल सक्रिय मामले बढ़कर अब 369 हो गई है, जिनमें 141 सक्रिय मामले, 226 ठीक हुए मामले और दो की मौत शामिल है। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आज 193 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4,009 है।
तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 646 नए कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। अब यहां कुल पॉजिटिव केस की संख्या 17,728 हो गए हैं। मंगलवार को 9 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 127 हो गई है। अब सक्रिय मामले 8,256 हैं। पिछले 24 घंटों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 7 कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कुल सक्रिय मामले 74 हैं।