[gtranslate]
Country

अब अमेरिका ने भी भारत से उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

वैश्विक कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को घुटने के बल लाकर खड़ा कर दिया है। इस समय कोरोना से सबसे ज्यादा त्रस्त भारत है, हर दिन ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन न मिलने और समय पर उपचार न मिलने के कारण हजारों लोग अपनी जान गवा रहे है।

भारत में महामारी इस तरह फैल चुकी है जैसे जंगल में आग फैलती है। जब अमेरिका में सिंतबर में कोरोना की दूसरी लहर आई थी, तब भारत कोरोना के मामले बहुत कम संख्या में हो गए थे। सरकार के पास पर्याप्त समय था कि वह सभी उन जरुरी सुविधाओं को समय रहते मुहैया करवा ले, जिनकी आगे जरुरत पड़ सकती है। जिसका खामियाजा आज पूरा भारत भूगत रहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार 30 अप्रैल को एक घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र के में लिखा है कि जो पिछले 14 दिन से भारत में रह रहे है उन लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह घोषणा पत्र 4 मई से प्रभावी हो जाएगा। व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की सलाह पर भारत के साथ को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ पत्र में यह भी लिखा गया है कि भारत में कोरोना के मामले थम नहीं रहे, विश्वभर में कोरोना के स्ट्रेन का एक तिहाई से अधिक मामले है भारत में है। देश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करके मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है।

हालांकि प्रतिबंधित यात्रा में छात्रों, शिक्षाविदों, और पत्रकारों समेत विभिन्न वर्गो के लोगों को छूट प्रदान की गई है।रिपब्लिक पार्टी के सांसदो ने भारत यात्रा को प्रतिबंधित करने का विरोध किया है।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने देश लौटने से पूर्व 14 दिन से भारत में रह रहे अपने देशवासियों के स्वदेश आने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और इस प्रतिबंध का पालन नहीं करने पर पांच साल कारावास की सजा या भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि भारत में संक्रमित होने के बाद लौटे कई लोग ऑस्ट्रेलिया में पृथक-वास में रह रहे हैं। इसी के मद्देनजर यह फैसला किया गया, ताकि संक्रमण को ऑस्ट्रेलिया में फैलने से रोका जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सलाह के बाद इस फैसले को 15 मई को संशोधित किया जाएगा।

अमेरिका, आस्ट्रेलिया के अलावा कैनेडा, संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से उड़ानों पर् अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।  यूके ने भारत को रेड लिस्ट में डाल रखा है। और सख्त आदेश में कहा है कि भारत से आने वाले को सख्त क्वारटिंन में रहना होगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD