नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह लगातार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री भी बने हैं। उन्हें पटना के राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा और भाजपा के बिहार प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस उपस्थित थे।
Nitish Kumar takes oath as the CM of Bihar for the seventh time. pic.twitter.com/Zq4G8E68nM
— ANI (@ANI) November 16, 2020
नीतीश कुमार के साथ भाजपा नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। बिहार की राजनीति में दो उप-मुख्यमंत्रियों की अफवाहें थीं।
Patna: Bharatiya Janata Party (BJP) leaders Tarkishore Prasad and Renu Devi take oath as the Deputy Chief Ministers of Bihar. pic.twitter.com/60kHuDDzOC
— ANI (@ANI) November 16, 2020
नीतीश कुमार ने कल,15 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। मैं चाहता था कि कोई भाजपा का मुख्यमंत्री हो। लेकिन बीजेपी की जिद के कारण मैं मुख्यमंत्री बन रहा हूं। नीतीश कुमार के बयान के बाद अब राजनीतिक चर्चा छिड़ गई है।