[gtranslate]
Country

नया रिकॉर्ड ,तीनों विभूतियों को एक साथ भारत रत्न 

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही जनसंघ के नेता नाना जी देशमुख और प्रख्‍यात गायक, संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा ।

कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पहला भारत रत्न सम्मान चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को प्रदान किया गया था।  शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक साल बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया। इसी तरह खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया।

भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति बनने से पहले वित्त मंत्रालय और अन्य आर्थिक मंत्रालयों में राष्ट्रीय और आन्तरिक रूप से उनके नेतृत्व का लोहा माना गया है, उन्हें कांग्रेस पार्टी का संकटमोचक कहा जाता था। कांग्रेस नेतृत्व की तीन पीढ़ियों के साथ काम करने वाले गिने चुने नेताओं में रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी लंबे समय के लिए देश की आर्थिक नीतियों को बनाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं उनके नेत़त्व में ही भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के ऋण की 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की अन्तिम किस्त नहीं लेने का गौरव अर्जित किया था।

वर्ष  1980-1985 के दौरान प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उन्होंने केन्द्रीय मंत्रीमंडल की बैठकों की अध्यक्षता भी की. प्रणब मुखर्जी को साल 2008 के दौरान सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है।इतना ही नहीं मुखर्जी को साल 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड भी मिला चुका है। न्यूयॉर्क से प्रकाशित पत्रिका, यूरोमनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, साल 1984 में दुनिया के पांच सर्वोत्तम वित्त मन्त्रियों में एक प्रणव मुखर्जी भी हैं ।

नानाजी देशमुख जनसंघ के संस्थापकों में शामिल थे, वह एक समाजसेवी भी रहे  वर्ष  1 9 77 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी-मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था,लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया ,और जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था। अटल जी  के कार्यकाल में ही भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके  अनुकरणीय योगदान के लिये 1999 में पद्म विभूषण भी प्रदान किया था।  तत्कालीन राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने नानाजी देशमुख और उनके संगठन दीनदयाल शोध संस्थान की प्रशंसा की थी। नानाजी देशमुख ने ९५ साल की उम्र में चित्रकूट स्थित भारत के पहले ग्रामीण विश्वविद्यालय (जिसकी स्थापना उन्होंने खुद की थी) में रहते हुए अन्तिम सांस ली।

भूपेन हजारिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे, इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे ,वे भारत के ऐसे जिज्ञासा उत्पन्न करने वाले  कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।  हजारिका को साल 1975 में सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 1992 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया था।  इसके अलावा उन्हें 2009 में असोम रत्न और इसी साल संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, 2011 में पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख  को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब एक साल में तीन लोगों को भारत रत्न मिलेगा। गायक भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत आज भारत रत्न दिया जाएगा। यह पहली बार है जब एक साथ तीन हस्तियों को भारत रत्न ने नवाजा जाएगा।

भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद प्रणब मुखर्जी ने कहा,

‘मैंने देश के लोगों को जितना दिया है, मुझे उससे कहीं ज्यादा इस महान देश के लोगों से  मिला है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को उत्कृष्ट राजनेता बताते हुए ट्वीट किया, ‘प्रणब दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है, जिसने देश के विकास पथ पर एक मजबूत छाप छोड़ी है। उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता में कुछ समानताएं हैं। बेहद खुशी हुई कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।’

भूपेन हजारिका के बारे में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘श्री भूपेन हजारिका के गाने और संगीत पीढ़ियों से लोगों द्वारा सराहे जाते रहे हैं। उनसे न्याय, सौहार्द और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की संगीत परंपराओं को लोकप्रिय बनाया। प्रसन्नता है कि भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।’

वहीं नानाजी देशमुख के बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, ‘ग्रामीण विकास के लिए नानाजी देशमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने हमारे गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के एक नई राह दिखाई। वह दलितों के प्रति विनम्रता, करुणा और सेवा का परिचय देते हैं। वह सही मायनों में भारत रत्न हैं!’

राहुल गांधी ने भी प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई।

You may also like

MERA DDDD DDD DD