[gtranslate]
Country

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड, बहन प्रियंका ने दी गलत दवाएं,HC ने दिए जांच के आदेश

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के 8 माह बाद मुंबई हाई कोर्ट ने इस मामले में उनकी बहन पर जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई हाई कोर्ट में यह जांच के आदेश रिया चक्रवर्ती की उस एफ आई आर के बाद दिए हैं जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने अपने भाई का संदेहास्पद तरीके से मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया था । रिया चक्रवर्ती ने एफ आई आर दर्ज करते समय आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने उनको गलत दवाइयां दी । जिनके रिएक्शन के कारण वह सुसाइड करने को मजबूर हुए।

याद रहे कि रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर को दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहनों पर केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में रिया ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था। सुशांत की मानसिक हालत जाने बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सुशांत को 8 जून को यह दवाइयां प्रिस्क्राइब की गई थीं और 14 जून को एक्टर ने खुदकुशी कर ली थी। इसलिए तीनों पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का भी आरोप बनता है।

रिया द्वारा दर्ज कराए गए इस केस के बाद सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। सुशांत की बहनों के वकील विकास सिंह ने याचिका में कहा था कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत बेबुनियाद है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि रिया ने एफआईआर केवल इसलिए दर्ज कराई है ताकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से ध्यान भटकाया जा सके। लेकिन कोर्ट ने इस मामले को रोकने की बजाय आगें बढाते हुए अब जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें दिवंगत राजपुत की बहनों पर जांच का दायरा बढ गया है।

बताते चलें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही थी। वहीं दूसरी ओर सुशांत के परिवार ने इसे सुसाइड के लिए उकसाने का मामला बताया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स देने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।इस मामले की जांच अब सीबीआई द्वारा की जा रही है।

सुशांत की मौत की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया तो इस केस से बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियों का नाम भी जुड़ा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में अभी तक करीब 31 गिरफ्तारी की हैं।रिया चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD