भारत के प्रति नेपाल के बदले रुख से साफ है कि वह चीन के इशारे पर जहां भारत के साथ सीमा विवाद पैदा कर रहा है, वहीं चीन को अपनी धरती का इस्तेमाल भारत विरोध के लिए करने की छूट भी देगा।अब तो वह सीधे शब्दों में भारत को धमकाने भी लगा है। इस बीच उसने एक ऐसी धमकी दी है जिसे दुनिया का कोई बी मुल्क जायज नहीं ठहरा सकता है। नेपाल ने धमकी दी है कि वह सीमा पर बांध को तोड़कर भारत के बिहार राज्य को डुबा देगा।
नेपाल का कहना है कि बंजरहा के पास भारतीय सीमा में नो मेंस लैंड से सटे हुए लालबकेया नदी के तटबंध के एक हिस्से को हटाया जाए, वर्ना वह इसे तोड़ देगा। उसका दावा है कि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने दो मीटर चौड़ा और 200 मीटर लंबा तटबंध नो-मेंस लैंड का अतिक्रमण करके बनाया है। नेपाल की दलील है कि नो-मेंस लैंड की जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है।
इसके बावजूद भारत की ओर से वहां तटबंध बना दिया गया है। दोनों देशों के अधिकारियों में इस तटबंध को हटाने की सहमति बनने के बावजूद भारत ने इसे हटाया नहीं है। अगर अब भी इसे न हटाया गया तो नेपाल इसे तोड़ देगा। यदि नेपाल ने वाकई इसे तोड़ दिया तो बिहार के की बहुत बड़ी आबादी को बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा। जान – माल के नुकसान की भारी आशंका रहेगी। गौरतलब है कि लालबकेया नदी का यह वही तटबंध है, जिसका मरम्मत कार्य पिछले दिनों नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया था।
– दाताराम चमोली