[gtranslate]
Country

AAP के हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

AAP के हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

“कुछ देर की खामोशी है। अब कानों में शोर आएगा ।
तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है । अब सिद्धू का दौर आएगा।”

पंजाब के फायरब्रांड नेता और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा अपने फेसबुक पेज पर उपरोक्त शायरी लिखते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। लोग उनके बारे में तरह तरह के कयास लगाने लगे हैं। पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू की यह लाइनें अब बहुत कुछ कहती नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में अब बड़े जोर से चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस बार कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। चर्चा तो यहां तक की है कि आम आदमी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में अपना सीएम कैंडिडेट तक घोषित कर सकती है।

 

 

पंजाब की राजनीति में कांग्रेस में दो गुट बहुत दिनों से नजर आ रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह, सिद्धू का 36 का आंकड़ा सर्वविदित है। सिद्धू के बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस से बहुत पहले से नाराज चल रहे हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हासिए पर ही रखा।

हालांकि, अमरिदर सिंह ने सिद्धू को प्रदेश में बिजली विभाग का मंत्री पद दे दिया था। लेकिन आज तक वह इस विभाग का चार्ज नहीं संभाल पाए। चर्चाओं का दौर तो उसी दिन से ही शुरू हो गया था जब सिद्धू ने विधुत विभाग का मंत्रालय लेने से इनकार कर दिया था। अमरिंदर सिंह से फायरब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी को काफी लंबा समय हो गया है। उन्हें मनाने का प्रयास भी किया जाता रहा है।

याद रहे कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह सरकार में वापस लौटने से इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से विभाग बदलने पर पिछले साल नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नवजोत सिद्धू न तो कभी विधानसभा के सत्र में शामिल हुए और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यहां यह भी बताना जरुरी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ हुई एक बैठक में सिद्धू ने यह कहते हुए पंजाब सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था कि सीएम अमरिंदर सिंह को उनपर विश्वास नहीं है। इससे अब ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि सिद्धू कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धू को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई थी, लेकिन उन्होंने दिल्ली के चुनावों में एक भी रैली नहीं की थी। इससे ये चर्चा चल रही है कि दिल्ली में एक भी रैली नहीं कर उन्होंने ऐसा आम आदमी पार्टी में जाने के दरवाजें खुले रखने के लिए किया है। इसके चलते ही पंजाब की कांग्रेस राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उन्हें दो साल बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकती है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD