[gtranslate]
Country

नागालैंड विधानसभा भी बनी पेपरलेस

  •    प्रियंका यादव, प्रशिक्षु

नागालैंड ने नेवा कार्यक्रम को सबसे पहले लागू कर के पूरे देश में इतिहास रच दिया है। नागालैंड विधानसभा सचिवालय में चल रहे बजट सत्र के बीच 60 सदस्यों की विधानसभा में प्रत्येक टेबल पर एक टैबलेट या ई-बुक को जोड़ा गया। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट किया कि नेशनल ई-विधान परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने वाली नागालैंड भारत की पहली विधानसभा बन गई है। नागालैंड के विधानसभा में पहले कागजरहित कार्यालयी कामकाज होते थे पर अब सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।

क्या है नेवा और उसका उद्देश्य
नेवा राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन, यह एक डिवाइस न्यूट्रल और सदस्य-केंद्रित एप्लिकेशन (ऐप) है। जिसका उपयोग डेटा संग्रह के लिए किया जाता है। इस एप्लीकेशन के जरिए विधानसभा सदस्यों को विधानसभाकी हर कार्यवाही की बाबत समस्त जानकारी उनके लैपटॉप अथवा टैबलेट में उपलब्ध करा दी जाती है। नेवा कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को एक मंच पर लाना है जिससे बगैर कागज का इस्तेमाल किए एक विशाल डाटा बैंक तैयार किया जा सके।
पेपरलेस असेंबली या ई-असेंबली को विधानसभा के कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए लागू किया गया।

नेवा को लागू करने का खर्च केंद्र सरकार और संसद द्वारा वहन किया जा रहा है। इससे पहले पेपरलेस कार्यक्रम हिमाचल में भी लागू किया है पर नेवा एप्लिकेशन का उपयोग इसमें नहीं किया गया था। नागालैंड से पहले हिमाचल हुआ था पेपरलेस
नागालैंड से पहले ही 2020 मे हिमाचल डिजेटल हो चुका है। हिमाचल विधानसभा को पूरी तरह कागज रहित करने के उद्देश्य से 2020 में बकायदा इसके लिए बजट में अलग से व्यवस्था की गई थी। हिमाचल सरकार ने प्रदेश सचिवालय में ई-ऑफिस की शुरुआत की है। हिमाचल की कैबिनेट मीटिंग भी पेपरलेस होने लगी हैं। वहीं ई-डिस्ट्रक्ट जैसी सुविधाएं भी राज्य में शुरू की गई, वहां नेवा एप्लिकेशन को नहीं जोड़ा गया है।

पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ल्ड पेपरलेस मुहिम यह मुहिम केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुबई जैसे देशों में भी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए दुबई ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरकार के तमाम कार्य डिजिटल प्लेटफार्म में शुरू कर दिए हैं। 2018 में दुबई को विश्व की पहली पेपरलेस सरकार का दर्जा दिया गया था। इन्होंने कदम उठाया और यह 2018 से वर्ल्ड की पहली सरकार बनी जो पेपरलेस है जिसका मतलब अब वहां कागजी काम डिजेटल तरीके से होता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD