[gtranslate]
Country

गुजरात में मुसलाधर बारिश से जीवन अस्वत- व्यस्त

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी और कुछ जगहों पर लोगों को बाढ़ की स्थिति का भी सामना करना पड़ेगा। जान-माल की आशंका को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) को सतर्क कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है। यहां कई जिलों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में 487 मिलीमीटर बारिश होने के एक दिन बाद सौराष्ट्र क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 6 जुलाई से भारी बारिश जारी है। जिससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को तैनात किया गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण जूनागढ़ में 30 वर्ष पुराना एक पुल बह गया है।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी बारिश शुरू हो चुकी है। हालांकि राष्ट्रीय दिल्ली में छिटपुट बारिश की वजह से पारा गिरा है। राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक वर्षा होने की बात आ रही है। सफदरजंग वेधशाला ने 0 .6 मिमी बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 3 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के 15 जिलों में करीब चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन की विभिन्न आपदाओं में 62 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 38 लोगों की मौतें बाढ़ में और 24 लोगों की मौतें भूस्खलन के कारण हुई हैं।

राज्य के 15 जिलों में चार लाख लोगों को नुकसान होने की बात सामने आ रही है। कई हिस्सों में बारिश से तबाही से हरकम मचा हुआ है। कुछ ही हिस्सों में हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर के असम में बाढ़ के कारण राज्य के 15 जिलों में करीब चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन की विभिन्न आपदाओं में 62 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 38 लोगों की मौतें बाढ़ में और 24 लोगों की मौतें भूस्खलन के कारण हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आस- पास के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। बिहार में बिजली गिरने से 15-20 लोगों की जानें चली गई हैं। हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई और 10 जुलाई को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड में बारिश से कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD