[gtranslate]
Country

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता यादव का निधन हो गया है। वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पति मुलायम सिंह भी आज कुछ देर पहले उन्हें देखने पहुंचे थे। साधना गुप्ता, भजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।



कौन थीं साधना गुप्ता?  

साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। वो औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। वर्ष 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी।  साधना गुप्ता की भी पहले शादी हो चुकी थी लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं बनी और चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली थी, साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 साल छोटीं थीं। 

You may also like

MERA DDDD DDD DD