भारत की महिलाएं विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर देश का नाम ऊँचा कर रही हैं। उसी बीच भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। 21 पहले डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीत कर भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन किया था अब 21 साल बाद इसे सरगम कौशल ने जीता है। मिसेज वर्ल्ड के इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है।
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। 32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।
मिसेज वर्ल्ड
मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसके बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वाली महिला श्रीलंका की रोजी सेनानायाके थीं।
राजस्थान के जयपुर की श्वेता डाहड़ा ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लेटिनम कैटेगरी में विनर का ताज जीता है। श्वेता जब रैंप पर कैटवॉक करती हैं तो मॉडलिंग में अच्छे-अच्छों को मात दे देती हैं। 19 साल की बेटी की मां श्वेता ने ब्यूटी क्वीन बनकर अपने हुनर को साबित कर दिया। अब श्वेता की अगली मंजिल दुबई होगी, जहां नवंबर में वह मिसेज यूनिवर्स 2022 पेजेंट के लिए डिफरेंट स्टेट की विनिंग डिवा के साथ कम्पीट करेंगी।