[gtranslate]
Country

किसान की बेटी बनी मिस इंडिया

 

फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब इस बार राजस्थान के कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 पेजेंट अपने नाम कर लिया है। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी रनर-अप चुना गया। नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया बनी हैं।

 

 

ब्यूटी पेजेंट, फेमिना मिस इंडिया 2023 के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर फतेह हासिल की है। ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती, सादगी और कॉन्फिडेंस से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए नंदिनी को काफी संघर्ष करना पड़ा है। नंदिनी गुप्ता कोटा के पुरानी सब्जी मंडी के निवासी सुमित गुप्ता की बेटी हैं। उनके पिता किसान और कॉन्ट्रेक्टर हैं। नंदनी की मां हाउस वाइफ हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या अभी 9वीं क्लास में पढ़ रही हैं। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद नंदिनी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मुंबई गई हैं। फ़िलहाल उनका सेकेंड ईयर चल रहा है।

नंदिनी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि, नंदिनी को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। महज 3-4 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडल बनने का सपना संजो रखा था। वह रतन टाटा को आदर्श मानती हैं और प्रियंका चोपड़ा से भी इंस्पायर हैं। नंदिनी गुप्ता 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में चुनी गई थीं। उसके बाद फेमिना मिस इंडिया कॉम्पीटशन में हिस्सा लिया और जीत हासिल की।

मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इस प्रतियोगिता में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर जैसे और भी कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD