कोरोना महामारी के चलते सभी सिनेमाघर और सभी कार्यकर्मों पर रोक लगी हुई थी। वहीं अब दूसरी तरफ ‘केबीसी’ का 12वां सीजन 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो गया है। केबीसी के इस सीजन में कई बदलाव किऐ गए हैं। अभी तक नए प्रतियोगी का चुनाव करने के लिए 10 लोगों को एक साथ बैठाकर सबसे तेज जवाब देने के लिए कहा जाता था। इन 10 में से जो सबसे तेज जवाब देता, वही केबीसी का अगला प्रतियोगी होगा। लेकिन, नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे।
ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने ‘फोन ए फ्रेंड’ को हटाकर ‘वीडियो ए फ्रेंड’ का विकल्प चुना है। शो को हर साल की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। बलिया के सोनू गुप्ता ने कौन बनेगा करोड़पति में 12 लाख 50 हजार इनाम जीता। वैसे तो सोनू ने 10 वीं तक की ही पढ़ाई की है, लेकिन जिस समझदारी के साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया उसे देख खुद अमिताभ ने भी उनकी तारीफ की। सोनू 25 लाख के सवाल को क्विट कर गए, हालांकि क्विट करने के बाद सोनू ने उस सवाल को जो जवाब दिया था वो बिल्कुल सही था।
सोनू से आज पूछे गए सवाल : –
–पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता किस राज्य के उप मुख्यमंत्री बनेंऑप्शन थे :-
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक
सही जवाब-आंध्र प्रदेश-
-एक ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी के नाम है:-
गुरबख्श सिंह, लेस्ली क्लॉडियस, बलबीर सिंह सीनियर केशव दत्त
सही जवाब- बलबीर सिंह सीनियर
-प्रश्न – वीडियो क्लिप (फिल्म-केसरी) किस युद्ध से संबंधित है:-
सारागढ़ी का युद्ध, चमकौर की युद्ध, प्लासी का युद्ध, बक्सर का युद्ध
सही जवाब-सारागढ़ी का युद्ध
प्रश्न – कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान, श्रीकृष्ण ने बादलों के पीछे सूरज को छिपाकर कौरवों को धोखा दिया,ताकि अर्जुन किसे मार सके:-
शकुनि, द्रोणाचार्य, दु शासन, जयद्रथ
सही जवाब- जयद्रथ