नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी की छुट्टी कर ली है। उनकी जगह पर आदेश गुप्ता दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। बताया जाता है कि मनोज तिवारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बराबर यह शिकायत थी कि वे पार्टी में जान नहीं फूंक पा रहे है।
मनोज तिवारी नवंबर 2016 में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। मनोज तिवारी 2014 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तरी पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद बने। दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई। बीजेपी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में जोरदार कामयाबी हासिल की इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को सातों लोकसभा सीट पर जीत मिली, लेकिन मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी विधानसभा चुनाव में कोई खास सफलता नहीं दिखा सकी। आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सकी।