[gtranslate]
Country

महाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना के 229 नए मामले, एक दिन में 25 लोगों की मौत

कोविड-19 का आंकड़ा 2 लाख के पार, बीते घंटे में 214 की मौत, 8,712 नए मामले

कोरोना वायरस चीन से शुरू होकर पूरे दुनिया में फैल चुका है। इससे सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका जैसे देश पर पड़ा है। भारत में भी कोरोना के संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6412 है। जिसमें 5709 सक्रिय हैं, 504 लोग स्वस्थ हुए है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 199 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहाँ पर दिन पर दिन संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 229 केस सामने आए हैं। 25 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या यहां 1364 हो गई है। ये अभी तक के देश के सभी राज्यों से ज्यादा है। अभी तक कोरोना से यहां 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के मुंबई से सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। यहां पर अभी तक कोरोना 876 मरीज मिले है। पिछले 24 घंटे में यहां 9 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ यहाँ 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई के धारावी में भी 3 लोगों की मौत हो चुकी है। कल गुरुवार को यहाँ 70 साल की एक महिला की मौत हो चुकी है। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती में कोरोना के अब तक 14 मामले सामने आ चुके हैं।

इससे पहले बुधवार को ही धारावी में रहने वाले एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए इस पूरे इलाके में मेडिकल शॉप को छोड़ बाकी सब कुछ बंद करा दिया गया है। दो दिन पहले दिल्ली, उत्तरप्रदेश और कई राज्यों के जिलों को सील कर दिया गया है। तो वहीं ओडिशा को पुर्ण रूप से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है इसी के साथ वह पहला राज्य बन गया जिसने 30 अप्रैल तक का लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD