[gtranslate]
Country

भूमि पूजन के जश्न में उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां,पुलिस से झड़प 

अयोध्या में कल पांच अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की खुशी से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने  लॉकडाउन  के बाबजूद उत्सव मनाया। इसे लेकर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस और उनके बीच राज्य में कई जगहों पर झड़पें हो गईं। लॉकडाउन के उल्लंघन के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल 3,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद राज्य में आरोप -प्रत्यारोप की राजनीति शुरू  हो गई है।
अलीपुरद्वार कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण लॉकडाउन के चलते रामजन्म भूमि पूजन पर उत्सव आयोजित करने से रोका गया, जिससे तनाव बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं  ने नारायणपुर इलाके में ‘यज्ञ’ आयोजित करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने कहा कि उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिये ”बल” प्रयोग किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक  पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर, उत्तरी 24 परगना के नारायणपुर और उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार समेत कुछ जगहों से झड़प की सूचना मिली,वहां  भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर में जुलूस निकाला, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद पुलिस और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्च को आगे बढ़ने से रोकने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।इस  घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए ।
 तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता तापस चटर्जी ने कहा, ”भाजपा इलाके में शांति भंग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।” भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने न्यू टाउन आवास पर भूमि पूजन उत्सव का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता राज्य सरकार की ”हिंदू-विरोधी मानसिकता” को दर्शाती है।
हम बीते कई दिन से पूर्ण लॉकडाउन की तारीख बदलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जब भगवान राम के भक्त सादगी से इस दिन का उत्सव मना रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तृणमूल सरकार ने जानबूझकर राज्य में हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD