कुख्यात गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को लेडी डाॅन के नाम से जाना जाता है। सोनू पंजाबन को दिल्ली के एक कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है। सोनू पंजाबन पर आरोप है कि बच्चों को बहला- फुसलाकर जबरन उनसे सेक्स रैकट चलाती थी। लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने में सोनू पंजाबन के दोस्त संदीप पर भी संगीन आरोप है।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनू पंजाबन और संदीप को दोषी माना है। तिहाड़ जेल में बंद शातिर सोनू पंजाबन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का ड्रामा भी किया था। अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। अब वो बिल्कुल ठीक हो गई है।
इसी दौरान एक नाबालिग लड़की डर की वजह से लापता हो गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने उस पीड़ित लड़की को ट्रेस किया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। क्राइम ब्रांच को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली थी। साल 2017 में सोनू पंजाबन समेत उसके साथी संदीप को गिरफ्तार किया था। शातिर सोनू पंजाबन और संदीप के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सोनू पंजाबन एक केस में सजायाफ्ता है। उस सजा के साल पूरे होने के बाद ये सजा उम्रकैद ही मानी जाएगी। सजा का ऐलान करते हुए अदालत ने पीड़ित लड़की को 7 लाख रुपये देने का भी घोषणा की है।
दिल्ली में ऐसे ही एक और महिला का नाम बहुत ही संगीन अपराध में चर्चित है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली के संगम विहार इलाके में महिला डाॅन का डर कायम है। लेडी डाॅन नाम से चर्चित इस महिला िके डर से लोग उसे बहुत ही अदब से ‘मम्मी’ कहते हैं। बसीरन और उसके आठ बेटों से पूरा इलाका डरता है। उसके और उसके 8 बेटों पर कम से कम 113 मामले दर्ज हैं।