कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा अब दो लाख को पार चला गया है। कुल संक्रमितों की संख्या देश में 2,07,910 हो चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या पांच हजार के पार चली गई है। अब तक 5,829 कोरोना से मरे हैं। भारत कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में दुनिया में छठे नंबर पर आ गया है। covid19india.org के मुताबिक, अभी भारत में कोरोना के 1,01,785 एक्टिव केस हैं। 1,00,285 लोग रिकवर हुए हैं।
दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात सबसे अधिक बुरे हैं। बीते 24 घंटों में 8,712 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 214 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हो गई है। इसमें 97581 एक्टिव मामले हैं। जबकि 95526 मरीज इलाज के बाद रिकवर हुए हैं। अब तक 5,598 लोगों की मौत हो गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए केस सामने आए। 33 लोगों की मौत हुई है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब यहां 22132 हुए। अब तक कुल 556 लोगों की मौत। 497 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं। यहां ऐक्टिव मरीजों की संख्या अभी 12573 है। वहीं तेलंगाना में कोरोना के 99 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में वहां कुल केसेज की संख्या 2891 हो गई है। जबकि 92 लोग मौत के शिकार हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 103 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, राज्य में 2287 नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या 72300 हो गई है। अब तक 31,333 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 2465 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के कुल आंकड़े में सबसे ज्यादा मौतें मुंबई में हुई हैं। यहां अ बतक 1368 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।
कोविड-19 से तमिलनाडु में 13 और लोगों की मौत हुई है। मृतक संख्या अब यहां 197 पहुंच गई। संक्रमण के 1,091 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की संख्या यहां 24,586, पहुंच गई है जबकि 200 लोग जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के चेन्नई में 809 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों का आंकड़ा 16,585 पहुंच गया। मध्य प्रदेश में 137 नए केस सामने आए हैं। छह लोगों की की मौत हुई है। अब यहां कुल मामलों की संख्या 8420 हो गई है। अब तक 364 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मणिपुर में कोरोना के 4 नए केस सामने आए हैं। कुल ऐक्टिव केस यहां 75 हैं।
सबसे अधिक प्रभावित प्रदेशों में गुजरात का नाम भी शामिल है। यहां 415 नए केस सामने आए हैं। 29 मरीजों की मौत हुई है। कुल मामले यहां अब 17,632 हो गए हैं। 1,092 लोग की मौत हो चुकी है। कोरोना के 296 नए केस हरियाणा में सामने आए हैं। कुल मामले यहां अब 2652 हो गए हैं। गोवा में 6 नए कोरोना के के मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 79 हैं। केरल में कोरोना के 86 ने मामले सामने आए। कुल ऐक्टिव केस 774 हैं, अब तक कुल 1412 केस आ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 मरीजों का रिकवरी देश में रेट 48.07 फीसदी हो गया है। अब तक मरीज 95527 ठीक हो चुके हैं। देश में मृत्यू दर 2.82 फीसदी है जो कि दुनिया में सबसे कम है। कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 3,708 मरीज ठीक हुए हैं। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों में 73 फीसदी मरीज दूसरी बीमारी से भी पीड़ित थे। देश की 10 फीसदी आबादी में से ही कोरोना से जुड़ी आधी मौतें हुई हैं।