दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी की दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित निर्माणाधीन कार्यालय पर चल रहे निर्माण काम को न सिर्फ बंद करा दिया, बल्कि 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
दरअसल, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भाजपा कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने CQAM के आदेश पर भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय पर चल रहे निर्माण काम को न सिर्फ बंद करा दिया, बल्कि 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा CQAM के आदेश पर ग्रुप के तीसरे चरण की पाबंदियों को भी लागू किया गया है। जिसके वजह से अब दिल्ली में निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लग गई है। इसके निगरानी के लिए 586 टीमों का गठन किया गया है। इतना ही नहीं 521 वाटर स्प्रिंग लिंग मशीनें, 233 एंटी स्मॉग गन, 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के वजह से हालात बहुत खराब हो गए है। आज तो इसमें ओर भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार है तो वहीं, नरेला में खतरनाक स्थिति है। जहां, AQI 571 दर्ज किया गया है। इससे पहले 30 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI का स्तर 367 पर था, जो शाम आते -आते पहुंच 352 पर आ गया था। लेकिन दिल्ली कई इलाकों में हालत खराब रहे है। 29 अक्टूबर को AQI का स्तर 397 पर था, जो जनवरी के बाद सबसे खराब था। दिवाली यानी 24 अक्टूबर के दिन AQI का स्तर 312 पर था।अगले दिन ये 302 और 26 अक्टूबर को 271 पर आ गया था। जिस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कहना था कि, AQI का स्तर जब 401 से 500 के बीच रहता है, तो उसे सबसे ज्यादा ख़राब माना जाता है। इससे दिल्ली दिल्ली वासियों के तबीयत भी खराब हो सकती है और जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन पर गंभीर असर हो सकता है।