[gtranslate]
Country

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

कन्नड़ सिनेवर्ल्ड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्हें कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद कन्नड़ सिनेवर्ल्ड समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख जताया है. बॉलीवुड के कई अभिनेताओं, निर्देशकों, क्रिकेटरों और राजनीतिक दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता का निधन ऐसे वक्त पर हुआ जब वह जिम में वर्क आउट कर रहे थे। 46 वर्षीय पुनीत दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने एक्टर थे उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। उनके फैंस की संख्या का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के बाद राज्य में हालातों को काबू में रखने के लिए धारा 144 लागू करनी पड़ी। उनको अस्पताल में देखने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई खुद पहुंचे हैं। पुनीत की मौत के बाद कर्नाटक में सभी थिएटरों को बंद किया गया है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों पुनीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट से की। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उन्होंने अपने अभिनय के बूते कई मुकाम हासिल किए। अभिनेता के साथ साथ वह एक गायक भी थे। उनका जन्म 17 मार्च, 1975 को हुआ था और आज उनकी जीवन यात्रा खत्म हो गई है। सिनेमा जगत के कई लोगों ने शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

उनका फ़िल्मी करियर वर्ष 2002 में उनकी फिल्म अप्पु से शुरू हुआ। अब तक वह वो 29 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में पुनीत एक मशहूर नाम और व्यक्तित्व थे। उनके पिता राजकुमार भी इंडस्ट्री के बड़े नाम हुआ करते थे। कन्नड़ सिनेमा का उन्हें रोल मॉडल माना जाता था। वो पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनके पिता चंदन तस्कर वीरप्पन ने उनके पिता राजकुमार का साल 2000 में अपहरण कर लिया था।

पुनीत सभी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुनीत के पिता राजकुमार उन्हें और उनकी बहन को फिल्म के सेट पर ले जाते थे। पुनीत के बड़े भाई शिव राजकुमार भी एक मशहूर अभिनेता हैं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर एक गेम शो कन्नड़ कोटियाधिपति को भी होस्ट किया। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक थे।

पुनीत को आज (शुक्रवार, 29 अक्टूबर) दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच जोरदार दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उन पर कड़ी नजर रखे हुए थी। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पुनीत राजकुमार की मौत के बारे में अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD