Country

नही रही देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य

 

मुम्बई में काफी दिनों से बीमार चल रही कंचन चौधरी भट्टाचार्य हमसे सदा सदा के लिए बिछड गई। सोमवार की रात उन्होने मुम्बई के एक हास्पिटल में अंतिम सास ली।

चौधरी देश की पहली ऐसी महिला आईपीएस अधिकारी थी जिनको किसी राज्य (उत्तराखंड ) का पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) बनाया गया था। साल 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी ने इस लिहाज से इतिहास बनाया है।

पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद वह राजनीति में भी गई। 2014 में उन्होने उत्तराखंड के हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लडा था। वह इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी।

1990 के दशक में दूरदर्शन पर “उडान” सीरियल बहुत ही चर्चित रहा था। यह सीरियल कविता चौधरी के संघर्षमय जीवन पर आधारित था। जिसे काफी सराहा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD