मशहूर हरियाणवी गायक और डांसर सपना चैधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, डाॅ हर्षवर्धन और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल सहित कई कद्दावर नेता इस मौके पर मौजूद थे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा सदस्यता अभियान 2019 की शुरूआत करते हुए सपना चैधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा, हम विधानसभा में पार्टी की सदस्यता को 51 प्रतिशत तक ले जायेंगे जिससे चुनाव में पार्टी की जीत का अवसर निकालेंगे। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा का हर सदस्य सैनिक की तरह है। जिस तरह से सैनिक सीमा पर देश के लिए लड़ता है उसी तरह से भाजपा के सदस्य पार्टी की सोच और अपने विचारों को फैलाने का काम करते हैं। और करते रहेंगे।
पूर्व में सपना चैधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई थीं। सपना चैधरी ने इन खबरों को बकवास कहा। सपना ने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी।
इस घटना के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से उनकी मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपना चैधरी भाजपा में शामिल होंगी।