[gtranslate]
Country

नौकरी देने के मामले में भारत का रक्षा मंत्रालय विकसित देशों से भी आगे

अपनी सेना और रक्षा व्यवस्था पर खर्च करने के मामले में तो भारत पहले से ही प्रथम 5 देशों में से एक था और ‘स्टेटिस्टा’ की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी या रोजगार देने के मामले में विश्व में सबसे पहले स्थान पर है। स्टेटिस्टा एक जर्मन कंपनी है जो बाजार और उपभोक्ता से सम्बंधित डेटा एकत्रित करती है।

 

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का रक्षा मंत्रालय 29.2 लाख लोगों को नौकरी देने के साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला नियोक्ता संस्थान है। इसमें तीनों सेना के सभी विभागों की नौकरियां शामिल हैं।
वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपना नाम दर्ज कराया यहाँ पेंटागन से जुड़े संगठनों में 29.1 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। इसी के साथ तीसरे स्थान पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी है जिसके अंतर्गत साल 2021 में 25 लाख लोगों को नौकरी दी गई है।

 

अपनी सेना पर अधिक खर्च करता है भारत

 

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट यह तो पता चल जाता है कि भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी देने में पहले नम्बर पर है। साथ ही भारत विश्व के उन श्रेष्ठ 5 देशों में से तीसरे स्थान पर हैं जो अपने देश की सेना पर सबसे अधिक खर्च करता है। आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में भारत ने देश सेना पर कुल 76.6 अरब डॉलर व्यय किया और तीसरे स्थान पर रहा।स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले दुनिया के पांच देशों में अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन व रूस हैं। ये पांच देश मिलकर कुल वैश्विक सैन्य खर्च के 62 फीसदी के बराबर व्यय करते हैं।

 

वॉलमार्ट से ज्यादा कर्मचारी किसी कम्पनी में नहीं

 

अमेरिका की वॉलमार्ट कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की किसी भी कंपनी में वॉलमार्ट से ज्यादा कर्मचारी नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुदरा दिग्गज की नयी जानकारी ने यह आंकड़ा 2.3 मिलियन के बड़े पैमाने पर रखा है। वहीं दूसरे स्थान पर अमेजन का कार्यबल 1.6 मिलियन है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD