अंतरिक्ष में नासा का पर्सेवेरंस रोवर गुरुवार को मंगल पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। पर्सेवेरंस रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग की जानकारी नासा ने ट्वीट करके दी। एक तरफ तो मंगल पर कदम रखने का उत्साह चरम पर था, लेकिन दूसरी तरफ भारत के लिए यह खुशी डबल थी। क्योंकि जब दुनिया पर्सेवेरंस रोवर के लैंडिंग का इंतजार कर रही थी। तो भारतीय मूल की स्वाति मोहन कंट्रोल रूम में शांत भाव से ह-ब सिस्टम और प्रोजेक्ट टीम से संवाद कर रही थी।
स्वाति ने नासा कंट्रोल रूम में पर्सेवेरंस रोवर के मंगल की सतह पर टचडाउन कम्फर्ड की घोषणा की। जैसे ही उन्होंने ये घोषणा की उसके बाद स्वाति मोहन सोशल मीडिया पर छा गईं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके माथे की बिंदी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने कहा आप बहुत सुंदर लग रही है। आपने नासा के इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया को इस मिशन से जोड़ने वाली आप और आपकी आवाज दुनिया के साथ- साथ भारत की इस बेटी पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है। गाइडेंस एंड कंट्रोल्स आपरेशन की लीडर स्वाति मोहन ने जब पर्सेवेरंस रोवर के एक-एक कदम की कहानी सुनाना शुरू किया तो देश का सीना गर्व से चैड़ा हो गया।
वह पर्सेवेरंस रोवर की लैंडिंग के दौरान लाइव कमेंट्री कर रही थी। पल-पल की जानकारी दुनिया के साथ शेयर कर रही थीं। स्वाति को स्पेस में शुरू से ही दिलचस्पी थी। लेकिन इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। जब स्वाति 16 साल की थीं तो फिजिक्स की क्लास ने उनका जीवन बदल दिया। उनकी टीचर ने सब कुछ ऐसा समझाया कि उन्होंने इंजीरियिंग करने का मन बना लिया। स्वाति ने बताया कि बचपन में मशहूर टीवी सीरीज स्टार ट्रैक का पहला एपिसोड देखकर उनके मन में ब्रहमांड को एक्सपोलेर करने की उत्सुकता जागी। इससे पहले वह पीडियाट्रिशियन बनना चाहती थी। लेकिन इस नाटक को देखने के बाद उनका पूरा ही जीवन बदल गया।