[gtranslate]
Country

राजधानी में डेंगू का बढ़ता प्रकोप

इसी साल दिल्ली में आई बाढ़ ने कई बिमारियों को जन्म  दिया है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दिल्ली में बाढ के बाद मच्छर जनित बिमारियों की संख्या बढ़ गई हैं। खबरों मुताबिक नगर निगम यदि कागजी कार्यवाई के अतिरिक्त जमीनी कार्य करता तो स्थिति बेहतर हो सकती थी। निचले इलाकों में अभी भी लोग मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से काफी परेशान है।

दिल्ली में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले वर्ष 2015 में आए थे, वैसी ही स्थिति की ओर दिल्ली इस वर्ष भी बढ़ रही है, क्योंकि यह उसके बाद दूसरा सर्वाधिक खतरनाक वर्ष है। डेंगू के आंकड़ों ने छह वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसी साल एक जनवरी से 23 सितंबर तक 3 हजार 13 मरीज मिल चुके हैं, जबकि वर्ष 2015 में इसी अवधि में डेंगू के 5 हजार 952 मामले मिले थे।

इस बार के डेंगू ने तोडा रेकॉर्ड

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में 1 हजार 692 डेंगू के मरीज थे।
वर्ष 2017 में 1 हजार 807,
वर्ष 2018 में 481,
वर्ष 2019 में 282,
वर्ष 2020 में 212,
वर्ष 2021 में 341
वर्ष 2022 में 937 मरीज दर्ज हुए थे। इन आकड़ो से साबित होता है कि इन वर्षों में कभी डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1 हजार 807 से ज्यादा नहीं हुआ, जबकि इस वर्ष यानि 2023 में  3,013 तक पहुंच चुका है।

इस आकड़े से दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों को लेकर भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। निगम मुताबिक डेंगू ने एक वयक्ति की जान ली है।जो कि कमला नगर का रहने वाला था। जुलाई में ही यह मृत्यु हो गई थी, जिसे निगम ने अगस्त में डेथ आडिट रिपोर्ट कमेटी में स्वीकृत किया था।

डेंगू

एमसीडी के नेता सदन मुकेश गोयल अनुसार जी20 के नाम पर मच्छर जनित बीमारियों के आंकड़े न जारी करने का निर्देश निगम अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा आया था। निगम के पास पर्याप्त दवाएं हैं, साथ ही सर्वाधिक मच्छरों को ,मारने के लिए फागिंग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : देश को जल्द मिलेगा डेंगू का टीका

कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप

 

राजधानी दिल्ली के अलावा कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता  जा रहा है।
कई जगह पर अस्पतालों में भीड़ उमड़  रही है। उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकारों ने इसे लेकर गाइडलाइंस भी तैयार की है। उत्तर प्रदेश में लगातार रफ्तार के साथ डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। 15 मई से अब तक कुल 2 हजार 462 ज्यादा मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में अभी तक डेंगू के 1 हजार 130 मामले सामने आए, देहरादून में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : डेंगू के चपेट में विश्व की आधी आबादी

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD