देश की उड़नपरी कहे जाने वाली महिला एथलीट और मनोनीत सांसद पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुनी गई है। वो एकमात्र महिला रही जो इस पद पर दावेदारी कर रही है। इसके लिए चुनाव 10 दिसंबर को होना है लेकिन उनके सामने इस रेस में कोई शामिल न होना उनका निर्विरोध चुने जाने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल वह आईओए की पहली महिला अध्यक्ष के तौर पर चुन ली गई हैं।
58 साल की उषा वर्ष 1984 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। साथ ही ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर आई थी। पीटी उषा इसी साल राज्यसभा के लिए भी मनोनीत हुई थी।
इन चुनावों में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए आमना सामना होगा। 12 प्रत्याशी कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए मैदान में है।
आईओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव होने हैं। जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे। एथलीट आयोग के प्रतिनिधि कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) होंगे।