बिहार में दो चरणों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। आज आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। इसके बाद 10 नंवबर को मतों की गणना होगी। तीसरे चरण के मतदान में दिग्गज नेताओं ने अपना वोट डाला। दंरभगा सीट से प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी ने मतदान किया। शरद यादव की बेटी सुहाषिनी यादव ने बिहारीगंज की में वो डालने पहुंची। 15 जिलों की 78 सीटों पर 1204 प्रत्याशी है।
वोटिंग शुरू होते ही सुपौल के बूथ संख्या 126 और 128 पर EVM खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी EVM खराब होने की खबर आई। हालांकि, EVM में शिकायत के रक्सौल, पूर्णिया, दरभंगा के कई कई बूथों पर EVM ठीक की गई है। अब तक 14 EVM बदल दी गई है। मशीन में गड़बड़ी होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि ”बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।