[gtranslate]
Country

सांसद हो तो संजय सिंह जैसा,133 प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया

सांसद हो तो संजय सिंह जैसा,133 प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया

साल में सिर्फ 224 रूपये कमाने वाले आम आदमी पार्टी ( आप ) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपनी जनसेवा की चिर परिचित शैली से चर्चित रहते हैं। मजलूमों और मजदूरों के लिए वह हर समय सेवा भाव को तत्पर रहते हैं। इसका उदाहरण कोरोना काल में देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजकर एक नई मिसाल कायम कर दी है।

आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य एव वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सांसद के तौर पर मिलने वाली साल भर की एयर टिकट से प्रवासी मजदूरों को बिहार में उनके घर पटना पहुंचा दिया है। ऐसे 133 प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें वे स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से लेकर खुद गए और खुद पटना छोड़कर आए। उनके इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है।

 

हालांकि, उनके इस सामाजिक कार्य में भी कुछ लोगों को राजनीति दिखने लगी है। नेताओं द्वारा राजनीति करने की कोशिश में बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने संजय सिंह की इस समाज सेवा को चुनावी चाल तक करार दे दिया । इसका करारा जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम गरीबों और मजदूरों के साथ हैं। बिहार सरकार इनको सुविधा नहीं दे रही है। इनको सम्मान के साथ बिहार बुलाने में असफल रही है।

हालांकि देश भर में यह पहला मामला है, जब किसी सांसद ने अपनी हवाई यात्रा के बदले प्रवासी मजदूरों की उड़ान भरवाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सांसद संजय सिंह की इस समाजसेवी कदम की भरपूर तारीफ की है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह कहते हैं कि मैंने सांसद कोटे से मिलने वाले एक साल के अपने सभी हवाई जहाज के टिकटों का इस्तेमाल बिहार के वाशिदो के लिए किया है। ये दिल्ली में फंसे थे और कुछ कारणों से जल्द अपने घर वापस आना चाहते थे। सबकुछ पूरी दुनिया ने देखा। हमारी पार्टी ने ऐसे हजारों प्रवासियों की मदद की है।

हमने दिल्ली में राहत केंद्र चलवाए। उन प्रवासियों की भी पूरी मदद की, जो घर वापस आना चाहते थे। साथ ही संजय सिंह ने यह भी दावा किया है कि कोरोना का डर खत्म होते ही सभी बिहारी मजदूर वापस दिल्ली आ जाएंगे। हमारी सरकार हमेशा इनके साथ रही है, आगे भी रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सांसद संजय सिंह के इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा है कि धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देशभर के कई हिस्सों में फंस गए हैं।

गौरतलब है कि सांसद संजय सिंह पहले भी बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिले में बसों के जरिये भेजते रहे हैं। लगभग हर रोज 5 से 6 बस संजय सिंह के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी निवास से रवाना होती रही है। जिनमें हजारों प्रवासी लोग अपने अपने घरों में पहुंचे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD