[gtranslate]
Country

नोएडा में सैंकड़ो कर्मचारियों का हंगामा लॉकडाउन के चलते नहीं मिला वेतन

नोएडा देश में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन का असर कंपनियों और श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। कंपनियों की समस्या हैं  कि उत्पादन बंद होने पर वे वेतन कहा से दें और श्रमिकों के सामने पेट का सवाल है अब उनका धैर्य टूट रहा है और वे सड़को पर उतर रहे है। लॉकडाउन से लेकर अब तक वेतन न मिलने पर नाराज़ 500 से अधिक कर्मचारियों ने बुधवार सुबह 1 जुलाई को नोएडा सेक्टर.63 स्थित एक गारमेंट कंपनी के बहार जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया । इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों में काफी नोक झोंक भी देखने को मिली। बाद में गुस्साए कर्मचारियों ने डीण्एम कैंप कार्यालय पहुंच कर कंपनी प्रबंधक की शिकायत की। कोतवाली फेस.3 पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में कर्मचारियों पर मुकदमा भी दर्ज किया।

सेक्टर.63 में ओरिएंट क्राफ्ट नाम से गारमेंट कंपनी है। कंपनी में लगभग 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते है। लॉकडाउन से कंपनी बंद चल रही है।  कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें कंपनी की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली और ना ही कोई वेतन दिया गया। इससे पहले भी मई में कंपनी के बाहर वेतन को लेकर हंगामा किया गया था। तब भी कर्मचारियों को  यह आश्वासन दिया गया था कि  कंपनी जल्द ही खोली जाएगी और पुराना वेतन भी दिया जायेगा। कर्मचारियों का आरोप हैण् कि प्रबंधन बार. बार अपना बयान बदलता रहा और कंपनी खोलने को लेकर कोई बातचीत नहीं की गयी।  इससे नाराज़ होकर बुधवार 1 जुलाई सुबह करीब 9रू30 बजे 500 से अधिक महिला.पुरुष कर्मचारी कंपनी के बाहर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी। कर्मचारियों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको वहां से हटाया। इस बीच पुलिस ने कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच मामले को हल करने की काफी कोशिशें कीए लेकिन कोई बात नहींबन सकी। कर्मचारियों का कहना है किए कंपनी प्रबंधन बार.बार उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। पिछला बकाया बोनस और वेतन भी नहीं दिया गया।

प्रबंधन कंपनी में काम शुरू करने पर लगातार टालमटोल कर रहा है। कोई काम न होने की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति खतरे में आ गयी है। कंपनी प्रबंधन से हुई बातचीत में जब कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। तब मज़बूरी में कर्मचारियों को हंगामा करना पड़ा। अब 4 जुलाई को कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच इस मसले पर फिर बातचीत होगी बरहालए
डीण्एम कैंप कार्यालय में की गई शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे कर्मचारियों को काफी मशक्क्त के बाद वहां से हटा दिया। इससे नाराज़ कर्मचारी सेक्टर.27 स्थित  डीण्एम कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी प्रबंधन की शिकायत की। मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह ने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें शांत किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को काफी देर तक समझाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया थाए लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD