[gtranslate]
Country

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पत्नी संग लिया अंगदान का संकल्प

नई दिल्ली। अंगदान को महादान माना जाता है। अक्सर एक मृतक  इंसान के अंग दूसरे को जीवन दे जाते हैं। यही वजह है कि समाज के जागरूक लोग अंगदान कर दूसरों को इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक अहम नाम अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का भी जुड़ गया है। उन्होंने अपनी पत्नी  के संग अंगदान का संकल्प लिया है। गुरुवार 13 अगस्त को अंगदान दिवस पर डॉ. हर्षवर्धन ने खुद ट्वीट करके अपने इस संकल्प की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, मुझे बहुत सुखद अनुभूति हो रही है कि मैंने अपनी पत्नी के संग देहदान का संकल्प कानूनी रूप से लिया है। अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए बड़े कार्यक्रम ज़रूरी हैं, लेकिन कोविड -19 काल में यह संभव न हो सका। पौराणिक काल के महान ऋषि दधिचि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, अंगदान महादान है। इससे किसी को जीवनदान मिलता है। इसके माध्यम से हम दूसरों की जिंदगी में नया सवेरा ला सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD