[gtranslate]
Country

आज गुजरात और हिमाचल चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान !

भारत का चुनाव आयोग आज (14 अक्टूबर) को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें ये ऐलान होने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 विधायक हैं।

इस बीच सितंबर में ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था। गुजरात में उन्होंने जिला चुनाव अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें :इतिहास में दर्ज होती ‘भारत जोड़ो यात्रा’

दोनों राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राजनीतिक अभियान जोर-शोर से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : चुनावी वादों पर सख्त चुनाव आयोग

You may also like

MERA DDDD DDD DD