[gtranslate]
Country Latest news

खुशखबरी : केंद्र सरकार  का अनियमित कर्मचारियों को दीवाली बोनस 

केंद्र  सरकार ने  अनियमित  कर्मचारियों  के लिए नये नियम का प्रावधान किया है। जिसमें अब अनियमित कर्मचारियों को नियमित  कर्मचारियों के समान वेतन मिलेगा।
समान काम के लिए समानवेतन 
केंद्र सरकार  के इस बड़े फैसले से अनियमित कर्मचारियों को फायदा होगा और इस फैसले से अनियमित कर्मचारी को दीवाली का बोनस भी मिल गया  है। अब जो भी कर्मचारी जितना कार्य करेंगे उन्हें उतना वेतन दिया जाएगा। इस नए नियम से कर्मचारियों  में  हर्ष का माहौल  है। पहले जो अनियमित कर्मचारी 10,000  रुपए लेते थे ,  उसी  पद  पर  एक नियमित कर्मचारी 18,000  रुपए लेता था  लेकिन अब अनियमित कर्मचारी को भी एक जैसा वेतन दिया जायेगा। वहीं  मजदूर यूनियन के संगठन ने इस फैसले का स्वागत किया है। सरकार नें कहा है कि इस फैसले के बाद अब किसी भी कर्मचारी के साथ मतभेत नहीं किया जायेगा। माना जा रहा हैं कि इससे 10 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अब कोई भी अनियमित कर्मचारी अपनी योग्यता अनुसार नियमित कर्मचारी के बराबर माना जायेगा।
पदों की योग्यता के अनुसार ग्रुप अ, ब, स श्रेणी वर्ग के कर्मचारी अपने कार्यालय में नियमित कर्मचारी के समान होगा। पहले कर्मचारी को अपने काम को लेकर इस बात से काफी नराजगी थी कि जितना काम वो करते थे , उन्हें उस काम का उतना वेतन नहीं दिया जाता। अब केंद्र सरकार का यह फैसला उनके लिये किसी सौगात से कम नहीं है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD