[gtranslate]
Country

लड़की के दूसरे समुदाय में विवाह करने से बढ़ा तनाव, लड़की को वापस लाने की मुहिम

हरियाणा के मलिकपुर बांगर गांव में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने दूसरे समुदाय के लड़के के साथ शादी कर ली। पुलिस थाने जाकर लड़का-लड़की दोनों ने यह कहकर सुरक्षा भी मांगी कि कुछ लोग उनकी इस शादी का विरोध कर रहे हैं। अब लड़की और लड़का दोनों पुलिस सुरक्षा में रह रहे हैं। लेकिन लड़की जिस समुदाय की है, उसके लोग इसे शादी मानने से इनकार कर रहे हैं। लिहाजा लड़की को वापस उसके घर लाने की शर्तें रखी जा ही हैं। लड़के पक्ष के लोगों का हुक्का- पानी बंद करने की धमकी दी जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक हिंदू परिवार की लड़की ने दूसरे समुदाय के लड़के से शादी कर ली। लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि लड़का उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है। लेकिन जब लड़की के परिवार वाले शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो तब तक लड़का और लड़की दोनों अपनी सुरक्षा की मांग चुके थे। इसी कारण पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया।
अब लड़का और लड़की पुलिस सुरक्षा में रह रहे हैं। लेकिन लड़के के माता-पिता घर से गायब हैं। इसे लेकर अब पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ठाकुरद्दार में हुई बैठक में लड़़की को वापस लाने का निर्णय लिया गया। विहिप के प्रदेश मंत्री ऋषिपाल शास्त्री ने कहा कि “लड़की को यदि वापस न किया गया तो समुदाय विशेष को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रयास किया जाए कि विशेष समुदाय के लोग इस कार्य में आगे आएं।
अच्छे लोग अपने समाज व धर्म की रक्षा करते हैं”। उन्होंने लड़के पर आरोप लगाया कि लड़की को टोना-टोटका की मदद से फंसाया गया है।

इस मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि ” लव जिहाद को समुदाय विशेष के युवा बढ़ावा दे रहे हैं। इसे हर कीमत पर रोकना होगा”। बैठक में उपस्थित लोग लड़के पक्ष का हुक्का पानी बंद करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच सुरक्षा को लेकर एसएचओ रवि खुंडिया, एसएचओ छछरौली पिरथी सिंह, एसआई चंद्रपाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए थे। गांव के सरपंच राजकुमार राणा ने बताया कि सभी इस घटना की निंदा करते हैं इससे गांव में आपसी भाईचारे में द्वेष उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि लड़की को वापस घर आना चाहिए। लड़की के परिजनों ने लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमारी बेटी को साजिश के तहत भगाया है। पंचायत में जो फैसला हुआ है, वे भी उसी के पक्ष में है। इससे पहले भी देश में लव-जिहाद को लेकर काफी मामले सामने आए है। जिसे लेकर काफी बवाल भी हुए हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD