अमूमन आर्थिक राजधानी मुंबई को महिलाओं पर होने वाले अपराध के मामले में और शहरों से बेहतर माना जाता है। कहा जाता है कि अपराध कम होने के चलते यहां महिलाए रात – बेरात सड़को पर घूमती हुई मिल जाती है। यहां की लोकल ट्रेनों को मुंबई की लाइफ लाइन भी कहा जाता है।
लेकिन इस लाइफ लाइन ट्रेन में एक वहशियाना घटना घटी। जब एक महिला को कुछ बहशी दरिंदो ने शिकार बना डाला। इसके बाद दरिंदो ने पीड़िता को मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर फैक दिया। जहा रेलवे के अधिकारियों ने उसे बेहोशी की हालत में उठाकर अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़िता को दो दिन बाद होश आया।
जानकारी के अनुसार देवी मुंबई के वाशी में मंगलवार (22 दिसंबर) को 24 साल की महिला बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। लोकल ट्रेन के मोटरमैन ने ट्रैक के किनारे बेहोश पड़ी महिला को देखकर इसकी जानकारी पहले स्टेशन मास्टर और फिर जीआरपी को दी थी। रेलवे स्टाफ ने पहले उसे वाशी केवी मुंबई नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक बुरी तरह से घायल होने की वजह से वर्तमान में महिला बोलने की स्थिति में नहीं है। दो दिन बाद होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार महिला की चोट के आधार पर पहले आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया । गुरुवार को रेप की पुष्टि होने पर धारा 376 (बलात्कार) जोड़ी गई है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल रेलवे स्टेशनों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
वाशी पुलिस ने बताया कि पीड़िता थाने जिले के टिटवाला की रहने वाली है। वह मुंबई के पलई में घरों में काम करता है और सप्ताह में एक बार ही अपने घर जाता है। वह पिछले रविवार को घर गई थी। अगले दिन वह फिर काम पर लौट आई। हालांकि काम पर लौटने के दो दिन बाद तक उसने अपने परिवार से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को पीड़ित महिला रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोश हालत में पाई गई।