[gtranslate]
Country sport

नेशनल लेवल के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त कार में सवार सभी सात खिलाड़ी मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी  से संबंधित थे। वे सभी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने होशंगाबाद आए थे। पुलिस ने बताया कि इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल सात  लोग सवार थे। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सभी हॉकी खिलाड़ी भोपाल साई हॉस्टल टीम से खेल रहे थे और रविवार को इन्होंने मैच भी जीता था और आज सुबह इनका फिर से मैच था। जानकारी के अनुसार, खिलाड़ी रात में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे इटारसी। सुबह मैच के लिए होशंगाबाद लौटते समय पेड़ से टकराई कार और हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आदर्श हरदुआ इटारसी के नाले मोहहल्ले का रहने वाला था और सभी खिलाड़ियों के एक कॉमन दोस्त रवि का जन्मदिन था उसे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए इटारसी गए थे I हादसे की जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रगट किया है। वहीं, प्रदेश के कई नेताओं ने इन प्रतिभावन खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD